IND vs AUS: रोहित ने तोड़ा गेल का रिकॉर्ड, बने सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज, लगाई सबसे तेज फिफ्टी

 सार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। 92 रनों की पारी खेलकर वह टी20 विश्व कप में भारत के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। इस लिस्ट में शीर्ष पर सुरेश रैना हैं, जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2010 में 101 रनों की तूफानी पारी खेली थी।

सुपर-8 के अपने आखिरी मैच में भारत का ऑस्ट्रेलिया से सामना हो रहा है। भारतीय टीम इस मैच में जीत हासिल कर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करने का उद्देश्य लेकर उतरी है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए यह मैच करो या मरो की स्थिति वाला है। अगर इस मैच में उन्हें शिकस्त मिलती है तो उन्हें अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश मैच के परिणाम पर निर्भर रहना होगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी इस मैच में रोहित शर्मा का बल्ला जमकर गरजा। उन्होंने 92 रनों की तूफानी पारी खेली। टी20 विश्व कप में यह उनके बल्ले से निकली सबसे बड़ी पारी है। इससे पहले 2010 में उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 79 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

किसी टीम के खिलाफ सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने रोहित

डैरन सैमी राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज ने दमदार प्रदर्शन किया । उन्होंने वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब उनके नाम एक टीम के खिलाफ 132 छक्के दर्ज हो गए हैं। वहीं, गेल ने इंग्लैंड के खिलाफ 130 छक्के लगाए थे। तीसरे नंबर पर भी रोहित शर्मा ही हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 88 छक्के लगाए हैं।

रोहित ने तोड़ा युवराज का रिकॉर्ड

भारतीय कप्तान इस मैच में जबरदस्त फॉर्म में नजर आए। उन्होंने युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। टी20 विश्व कप में युवराज ने इंग्लैंड के खिलाफ 2007 में सात छक्के लगाए थे। वहीं, रोहित ने आठ छक्के लगाकर उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके अलावा रोहित टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए गेंदों के हिसाब से सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 19 गेंदों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना अर्धशतक पूरा किया है। वहीं, इस लिस्ट में शीर्ष पर पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह हैं। उन्होंने 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था।

 छक्कों का दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने

इस मैच में 37 वर्षीय बल्लेबाज ने 41 गेंदों में 92 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 224.39 के स्ट्राइक रेट से सात चौके और आठ छक्के निकले। दिलचस्प बात यह है कि रोहित शर्मा टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छक्कों का दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। उनके नाम अब 203 छक्के दर्ज हो गए हैं। दूसरे नंबर पर मार्टिन गुप्टिल हैं जिन्होंने 173 छक्के लगाए। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर के नाम टी20 विश्व कप में 137 छक्के दर्ज हैं। मैक्सवेल इस लिस्ट में चौथे और निकोलस पूरन पांचवें पायदान पर हैं। दोनों ने क्रमश: 133 और 132 छक्के लगाए हैं।

भारत के लिए टी20 विश्व कप में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले दूसरे बल्लेबाज बने रोहित

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। 92 रनों की पारी खेलकर वह टी20 विश्व कप में भारत के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। इस लिस्ट में शीर्ष पर सुरेश रैना हैं, जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2010 में 101 रनों की तूफानी पारी खेली थी। तीसरे स्थान पर विराट कोहली हैं जिन्होंने 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 89 रन बनाए थे। चौथे और पांचवें पायदान पर भी कोहली ही हैं। उन्होंने 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 82* और पाकिस्तान के खिलाफ 82* रनों की तूफानी पारी खेली थी।

 ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच क्रिकेट मैच हमेशा से ही बहुत रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक रहे हैं। दोनों टीमों के बीच खेला जाने वाला क्रिकेट किसी भी क्रिकेट प्रेमी के लिए बेहद खास होता है। आइए कुछ प्रमुख बिंदुओं पर नजर डालते हैं:


### ऐतिहासिक पृष्ठभूमि

- **पहला मैच**: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच 1947 में खेला गया था।

- **टेस्ट सीरीज़**: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के नाम से मशहूर है, जो दोनों देशों के सबसे प्रतिष्ठित टेस्ट सीरीज़ में से एक है।

- **वनडे और टी20**: दोनों टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ कई महत्वपूर्ण वनडे और टी20 मैच भी खेले हैं, जिनमें विश्व कप और अन्य प्रमुख टूर्नामेंट शामिल हैं।


### प्रमुख खिलाड़ी

- **भारत**: सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कई यादगार पारियां खेली हैं।

- **ऑस्ट्रेलिया**: डॉन ब्रैडमैन, स्टीव वॉ, रिकी पोंटिंग, और स्टीव स्मिथ जैसे महान खिलाड़ियों ने भारत के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया है।


### यादगार मैच

- **कोलकाता टेस्ट (2001)**: वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ की ऐतिहासिक साझेदारी ने भारत को फॉलो-ऑन के बाद जीत दिलाई थी।

- **2018-19 टेस्ट सीरीज़**: भारत ने ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट सीरीज़ जीती थी, जिसमें चेतेश्वर पुजारा और जसप्रीत बुमराह का प्रमुख योगदान रहा था।


### हाल के प्रदर्शन

- दोनों टीमों के बीच हाल ही में हुए मैचों में भी कांटे की टक्कर देखने को मिली है। चाहे वो टेस्ट हो, वनडे हो या टी20, दोनों टीमों ने बेहतरीन क्रिकेट खेली है।


ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच होने वाले मैच हमेशा से ही क्रिकेट प्रेमियों के लिए किसी त्यौहार से कम नहीं होते। इन मैचों में न सिर्फ खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखने लायक होता है, बल्कि दर्शकों का उत्साह भी चरम पर होता है।

Comments

Popular posts from this blog

AMCA to Fly with a Super Brain as ADE Developing Flight Control Computer with 25x Computing Power than Tejas Jets

Who is Shantanu Naidu? Ratan Tata’s youngest friend, assistant, and GM at Tata Trust

vivo X100 and X100 Pro launched in India starting at Rs. 63,999

India vs Pakistan: War, Consequences, and the Elusive Peace

Washington Sundar's career-best 7 for 59 spins out New Zealand

Advanced Medium Combat Aircraft prototype