Posts

Showing posts from June, 2024

IND vs AUS: रोहित ने तोड़ा गेल का रिकॉर्ड, बने सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज, लगाई सबसे तेज फिफ्टी

 सार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। 92 रनों की पारी खेलकर वह टी20 विश्व कप में भारत के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। इस लिस्ट में शीर्ष पर सुरेश रैना हैं, जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2010 में 101 रनों की तूफानी पारी खेली थी। सुपर-8 के अपने आखिरी मैच में भारत का ऑस्ट्रेलिया से सामना हो रहा है। भारतीय टीम इस मैच में जीत हासिल कर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करने का उद्देश्य लेकर उतरी है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए यह मैच करो या मरो की स्थिति वाला है। अगर इस मैच में उन्हें शिकस्त मिलती है तो उन्हें अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश मैच के परिणाम पर निर्भर रहना होगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी इस मैच में रोहित शर्मा का बल्ला जमकर गरजा। उन्होंने 92 रनों की तूफानी पारी खेली। टी20 विश्व कप में यह उनके बल्ले से निकली सबसे बड़ी पारी है। इससे पहले 2010 में उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 79 रनों की नाबाद पारी खेली थी। किसी टीम के खिलाफ सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने रोहित डैरन सैमी राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय टीम...

AUS vs AFG: वर्ल्ड कप 2023 का बदला लेने उतरेगा अफगानिस्तान, सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीतना होगा मैच

Image
ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच यह मैच किंग्सटाउन के सेंट विंसेंट मैदान पर भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजे से खेला जाएगा। सेंट विंसेंट पर स्पिनरों का बोलबाला रहा है। ऐसे में राशिद ख़ान की अगुवाई में अफ़ग़ानिस्तानी स्पिनर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ों को चौंका सकते हैं। Afghanistan vs Australia, T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 48वां मुक़ाबला ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। सेंट विसेंट किंग्सटाउन के अर्नोस वले स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में अफगानिस्तान की टीम कंगारूओं से वनडे वर्ल्ड कप 2023 का बदला लेना चाहेगी। पिछले साल ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को बुरी तरह राउंड कर वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। उस मुक़ाबले में ग्लेन मैक्सवेल ने चेज़ करते हुए दोहरा शतक लगाया था। ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच यह मैच किंग्सटाउन के सेंट विंसेंट मैदान पर भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजे से खेला जाएगा। सेंट विंसेंट पर स्पिनरों का बोलबाला रहा है। ऐसे में राशिद ख़ान की अगुवाई में अफ़ग़ानिस्तानी स्पिनर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ों को चौंका सकते हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक सिर...